पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्तर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी। दिनांक 12.07.2024 से रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में आयोजित द्विदिवसीय लखनऊ जोन की अन्तर्जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष), योग व पावर लिफ्टिंग एवं अन्तर्जनपदीय फुटबाल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2024 का पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा शुभारम्भ की घोषणा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी व दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी सदर व नगर एवं प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

