जिलाधिकारी मनोज कुमार, एसएसपी ब्रिजेश कुमार ने अधिकारियों के साथ किया बाढ़ ग्रस्त गांव हर्रामपुर का दौरा

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बदायूं जिले की तहसील दातागंज के ग्राम हर्रामपुर का दौरा किया। बाढ़ ग्रस्त ग्राम हर्रामपुर के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और किसानों की जरूरत की सामान को लेकर ग्रामीणों से वार्ता की उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।


शनिवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार, एसएसपी ब्रिजेश कुमार, उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने तहसील दातागंज के ग्राम हर्रामपुर का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ ग्राम हर्रामपुर नाव द्वारा पहुंचे और वहां की विभिन्न समस्याओं को जाना। स्कूल में पहुंचकर बच्चों के हाल-चाल पूछा और स्कूल में पढ़ रहे बच्चों से 19 का पहाड़ा सुना।इसी मौके पर दो बच्चों से उनका हालचाल जाना। बच्चों ने कहा कि हमें बुखार आ रहा है तो डीएम ने डॉक्टर को बुलाकर तुरंत उपचार करने का निर्देश दिया और किसी को भी कोई समस्या ना हो निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से वार्ता कर आश्वस्त किया कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम वासियों को खाद्यान्न, शुद्ध जल, स्वास्थ्य, दवाइयां आदि समुचित रूप से उपलब्ध हो। उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!