संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी । जनपद के कोठी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कुएं में पाया गया। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक कल मृतक युवक शराब पीकर घर गया था इसके बाद पत्नी और भाई से लड़ाई हुई। इसके बाद वह घर से गुस्सा होकर चला आया था और शनिवार को उसका शव कुएं में पड़ा मिला।
कुएं में शव मिलने से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, मामला बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव का है। जहां पर विवेक वर्मा पुत्र स्व. रामफेर का संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक अक्सर शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से झगड़ा करता था। बीती रात शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी बीच उसका भाई शिव पूजन भी आ गया उससे भी उसका झगड़ा हो गया। घर पर झगड़ा करने के बाद विवेक घर से कहीं चला गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
आज ग्रामीणों ने कुएं में विवेक का शव देखा तो परिजनों से बताया और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक विवेक के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। फिलहाल विवेक की मौत शराब पीने से हुई या मौत का कोई अन्य कारण है। ये तो पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। उधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

