नशे में डीजे पर थिरक रहे नशेड़ियों को टोकना भूमि स्वामी को पड़ा भारी उपद्रवियों ने घर में घुसकर परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा ,दो महिलाएं सहित पांच जख्मी नौ लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं। थाना उसावा में डीजे पर नशे में थिरक रहे नशेड़ियों को टोकना भारी पड़ गया उपरोक्त लोगों ने घर में घुसकर परिवार की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसमें दो महिलाओं सहित परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है पीड़ित महिला ने जो आरोपियों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक थाना उसावा के ग्राम अकबरपुर में रामनिवास पुत्र पिंटू के पुत्र की शादी थी रामनिवास ने पुत्र के शादी समारोह का कार्यक्रम मिथिलेश पत्नी सीताराम की खाली पड़ी भूमि पर कराया था रात 10:00 बजे के लगभग डीजे बज रहा था जिसके कारण पूरा परिवार परेशान था तेज गति से तथा नशे में धुत युवाओं की टोली द्वारा परिजनों के साथ गंदे एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था जिसका मिथिलेश के पुत्र अजीत ने विरोध किया तो रामनिवास ने उसे पर तमंचे की बट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल होने पर अजीत घर में भाग आया तो रामनिवास के साथ मास्टर सर्वेश कुमार पुत्र जहर सिंह ,अशोक कुमार पुत्र जहर सिंह ,रामकिशन पुत्र द्वारिका ,दिलीप पुत्र रामकिशन सतीश ,अनूप पुत्रगण रामलड़ेते पिंटू ,सुमित पुत्रगण रामनिवास सभी निवासी ग्राम अकबरपुर लाठी डंडे एवं नाजायज असलाह लेकर घरों में घुस आए तथा काम कर रहे परिजनों एवं महिलाओं को घर में ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तथा उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की आवाज को सुनकर हमलावर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए मामले की जानकारी तत्काल 112 पुलिस को दी गई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तो हमलावरों ने धमकी दी कि अगर ज्यादा नेतागिरी करने की कोशिश की तो तुम्हें जान से मार देंगे घटना में गंभीर रूप से घायल अजीत पुत्र सीताराम श्याम पाल पुत्र सियाराम भूपेंद्र पुत्र श्याम पाल अवनीश पुत्र राकेश कुमार नेहा रानी पत्नी अरविंद गौतम को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया है। मामले की रिपोर्ट मिथिलेश पत्नी सीताराम ने थाना उसावा में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

