साइकिल सवार किसान को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा किसान की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान। बदायूं मेरठ हाईवे अकबराबाद चौराहा के पास साइकिल सवार किसान मंडी समिति से सब्जी बेच के आ रहा था जिसको गन्नौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया जिससे साइकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका एक पैर भी कट गया जिसको गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी सुनील पुत्र जसपाल 25 वर्ष जो सुबह-सुबह अपने खेत से सब्जी लेकर बेचने मंडी समिति गया था सब्जी बेचकर घर वापस आते समय सुबह 8:00 अकबराबाद चौराहे के पास ही गन्नौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप U P 38 T 6037 ने साइकिल सवार सुनील को पीछे से टक्कर मारते हुए रौंद ता चला गया जिससे उसका पैर भी कट गया जिसको गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया और पुलिस ने पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया जिसका चालक परिचालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

