जर्जर विद्युत पोल सफाई अभियान में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर गिरा अभियान में लगे आधा दर्जन कर्मचारी बाल बाल बचे .मचा हड़कंप

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान। नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज में लाला राम महेश्वरी के मकान के पास जर्जर व्यवस्था में खड़ा हुआ विद्युत लाइन का पोल अचानक नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर गिर गया जिससे आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारी बाल बाल बच गए हादसे से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सोमवार दोपहर 3:00 के लगभग नगर पालिका कर्मचारी नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज में सफाई कार्य मैं लगे हुए थे की अचानक विद्युत विभाग का जर्जर पोल अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच में ऊपर आ गिरा जिससे ट्रैक्टर चालक शकील अहमद सफाई कर्मी अविनाश, बंटी, करन गौतम बाल बाल बच गए गनीमत रही जिस समय घटना घटी उस समय विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी थी अगर आपूर्ति ठप नहीं होती तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया सकता। घटना से अधिशासी अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!