खाता धारकों ने बैंक के कर्म चारियो पर लगाए अभदरता से बात करने के आरोप
नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी राम सनेही घाट शाखा की भारतीय स्टेट बैंक रामसनेहीघाट में इन दिनों अव्यवस्था का आलम है। खाताधारक शाखा में अपनी जमा रकम के निकासी, और नगद जमा करने के लिए जो खाताधारक आते हैं ।उनके साथ बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा नकारात्मक व्यवहार करने का आरोप है, जिसके चलते खाताधारकों को अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।खाता धारक दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, छोटे लाल, दीपक, प्रमोद, राहुल, आशा, अर्चना सहित तमाम लोगो ने बताया छोटे छोटे कार्यों के लिए बैंक कर्मचारी द्वारा खाताधारकों को तीन से चार घंटे इंतजार कराया जाता है। किसी भी ग्राहक को कोई कार्य हो तो इस काउंटर से उस काउंटर पर बैंक कर्मचारीयों के द्वारा दौड़ाया जाता हैं। जब कार्य होने लगता है तो सर्वर भी गायब हो जाता हैं। अब लंच टाइम हो गया कब कितना किसको दौड़ा डालें यह पता नहीं रहता है। किसी से कुछ पूछो तो सही जानकारी नहीं देता है और सभी एक दूसरे पर टाल देते हैं।
अव्यवस्था और अभद्रतापूर्ण व्यवहार के चलते बैंक की छवि दिनों दिन खराब होती जा रही है। खाताधारक कर्मचारियों के मनमानी और कार्यशैली से परेशान हो चुके हैं। लोगों को इस कारण आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जाता, बस कर्मचारियों के सामने हां में हा मिलाकर खाता धारक को टाला जाता है। जिससे इनकी कार्यप्रणाली में अभी तक कोई सुधार नहीं है।
ब्रांच मैनेजर अभिषेक कुमार को जब फोन किया गया तो उनका फोन नही उठा। विस्तृत सूत्रों से पता चला है की रिजनल मैनेजर भी इसी क्षेत्र की रहने वाली है जब रिजनल मैनेजर के क्षेत्र में ही खाताधारको परेशानी हो रही है तो अन्य ब्रांच में कितनी होगी होगी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

