अमरीकी छावनी के स्थानीय कर्मचारियों पर हमला 5 की मौत, हमलावर फ़रार!
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की बगराम हवाई छावनी के बाहर एक हमला हुआ जिसमें कम से कम पांच अफ़ग़ान नागरिक मारे गए जबकि हमलावर फ़रार हो गए।यह हमला गुरुवार रात को दस बजे हुआ जब स्थानीय कर्मचारियों को लेकर एक गाड़ी छावनी के भीतर जा रही थी। हमलावरों ने अचानक गाड़ी पर हमला कर दिया।बगराम अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की सबसे बड़ी छावनी है।इस हमले की ज़िम्मेदारी किसी भी संगठन ने स्वीकार नहीं की है मगर शक की सूई दाइश संगठन की ओर घूम रही है।यह हमला उस समय हुआ है जब अमरीका काबुल सरकार पर दबाव डाल रहा है कि वह तालेबान क़ैदियों को रिहा करे और काबुल सरकार धीमी रफ़तार से क़ैदियों को छोड़ रही है।स्रोतः स्थानीय मीडिया

