सहायक प्रबंधक ने महिला क्लर्क कम कैशियर के साथ की छेड़छाड़ आरोपी सहायक प्रबंधक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड पर एक बैंक शाखा में कार्यरत महिला क्लर्क कम कैशियर के साथ छेड़छाड़ की मामला शाखा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पीड़ित महिला क्लर्क कम कैशियर ने आरोपी सहायक प्रबंधक के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पीडिता महिला क्लर्क कम कैशियर ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि जब वह बैंक शाखा परिसर में कुर्सी पर बैठ कर ड्यूटी कर रही थी की इसी बीच सहायक प्रबंधक संजय गुप्ता ने उसके सिर का जूड़ा पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी जिसका उसने विरोध भी किया घटना की जानकारी उसने अपने घर पहुंच कर परिजनों तथा अधीनस्थों को भी तथा थाना सिविल लाइन पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

