यूपी को सौर ऊर्जा से जगमग करेंगे 30 हजार ‘सूर्यमित्र’, योगी सरकार मिशन मोड में

समाचार एजेंसी न्युज एसएम न्युज24 टाइम्स सुपर फास्ट मिडिया के साथ उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश हर घर सोलर पैनल लगाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ पूरा करने में योगी सरकार मिशन मोड में जुटी हुई है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत 30 हजार युवाओं को सूर्य मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें से करीब तीन हजार युवाओं को सूर्य मित्र के रूप में प्रशिक्षित कर दिया गया है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्किल्ड मैन पॉवर तैयार करने के लिए राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन के तहत सूर्य मित्रों को तैयार करने की योजना है, जिससे सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कुशल कारीगर तैयार हो सकें। देश में एक करोड़ घरों पर सोलर रूफ टॉप लगाने का लक्ष्य है। प्रदेश सरकार ने अपनी ओर से प्रदेश में 25 लाख सोलर रूफ टॉप लगाने का संकल्प लिया है। प्रदेश में 18 लाख से अधिक घरों पर सोलर रूफ टॉप लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है। करीब दो लाख घरों के लिए आवेदन आए हैं। 10 हजार से अधिक घरों पर सोलर रूफ टॉप लगाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ‘नेट बिलिंग/नेट मीटरिंग की व्यवस्था लागू की है।

Don`t copy text!