परमाणु हथियार बनाने के बजट को कोरोना से मुक़ाबले में ख़र्च किया जाएः ओर्टिगा
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
निकारागुआ के राष्ट्रपति का कहना है कि अब विश्व मे बदलाव का दौर आ चुका है।
डेनियल ओर्टिगा ने कहा है कि परमाणु हथियार बनाने के बजट को कोरोना से मुक़ाबले में ख़र्च किया जाए।
हिस्पानिया टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार निकारागुआ के राष्ट्रपति ने कहा है कि वे देश जो अरबों डाॅलर, परमाणु हथियार बनाने के लिए विशेष करते हैं उनको चाहिए कि वे इस राशि को कोरोना या कोविड-19 से मुक़ाबले में ख़र्च करें। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि संसार अब शांति की ओर बढ़ रहा है ऐसे में परमाणु हथियारों पर ख़र्च किये जाने वाले धन को अस्पतालों के लिए विशेष किया जाएं। ओर्टिगा ने कहा कि अब सबके लिए विश्व की वास्तविकता स्पष्ट हो चुकी है ऐसे में परमाणु हथियारों की कोई आवश्यकता बाक़ी नहीं बची है।
निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टिगा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उनका देश उचित ढंग से कोरोना का मुक़ाबला कर रहा है। निकारागुआ में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 9 है जबकि वहां इससे केवल एक व्यक्ति की मौत हुई है।

