इराक़ के 6 सैन्य अड्डों से भागे अमरीकी सैनिक

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

इराक़ के छह सैन्य अड्डों से बाहर निकल गये हैं और अब केवल तीन छावनियां उनके क़ब्ज़े में हैं।
अनातोली समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार आदिल अब्दुल महदी ने इराक़ की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि पिछले सप्ताहों के दौरान इराक़ के छह सैन्य अड्डों से अमरीकी आतंकवादियों के बाहर निकलने के बाद अब बाक़ी अमरीकी, केवल तीन छावनियों में मौजूद हैं।
इराक़ के कार्यवाहक प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने अगले जून में इराक़ी सरकार और वाशिंग्टन के बीच रणनैतिक वार्ता शुरु होने की सूचना देते हुए कहा कि इन वार्ताओं का लक्ष्य, इराक़ और अमरीका के बीच भविष्य में सुरक्षा और आर्थिक सहयोग के बारे में समझौता करना है।
इसी मध्य इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने सीएनएन से बात करते हुए कहा कि अमरीका और इराक़ के बीच अमरीकी आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में रणनैतिक वार्ताओं का आरंभ नई सरकार के गठन के बाद जून में होगा।
अमरीकी आतंकवादियों ने अलक़ियारा के वन, अलहबानिया, अलक़ायम और नैनवा प्रांत तथा दक्षिणी बग़दाद में स्थित दो सैन्य छावनियों को इराक़ी सरकार के हवाले कर दिया है। अमरीकी आतंकवादी अब केवल इराक़ की एनुल असद, अलबलद और अत्ताजी छावनियों में तैनात हैं।

Don`t copy text!