राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: म्याऊँ व्लाक प्रथम में मदरसो मे 4029 बच्चों को कल खिलायी जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
अलापुर । कृमि मुक्ति अभियान के तहत 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के म्याऊँ व्लाक के मदरसो मे 4029 बच्चों एवं किशोर किशोरियों को एलबेंडाजाल दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है. यह गोली किसी भी प्रकार से बच्चों के लिए नुकसानदायक नहीं है.
6 वर्ष से 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को उनके शिक्षकों के माध्यम से दवा यह दवा चबाकर खानी है.
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद द्वारा प्रत्येक व्लाक एवं शहरी क्षेत्र हेतु एक एक नोडल अधिकारी को नामित किया गया है।जिला अल्पसंख्यक कार्यालय बदायूँ के बड़े बाबू व कम्प्यूटर आपरेटर श्री मुअजम यार खा की कड़ी मशक्कत से कृमि मुक्ति दिवस की पूरी तैयारी कर ली गई है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

