देशभर में कोरोना संक्रमितो की संख्या 14425 पहुंची, 2 हज़ार ठीक, तो 488 की मौते
प्रधान संपादक आलीमा शमीम अंसारी
नई दिल्ली । देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण में आने वालो की संख्या कुल 14425 हो गई है, वही शनिवार तक 488 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वही पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 991 मामले सामने आ आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 991 कोविड़-19 मामलों की वृद्धि के साथ भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 14,425 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों अनुसार कुल 14,425 मामलों में से 11,892 मामले सक्रिय हैं, जबकि 2045 लोग ठीक हो गए हैं। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 488 तक पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में देश में 43 मौतें हुई हैं।
– राज्यों में क्या है माहौल
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र कुल 3,320 मामलों के साथ सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है जबकि 331 मरीज बरामद हुए हैं 201 मौतें हुई हैं। दिल्ली कुल 1707 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है, जिसमें से 72 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 42 मरीजों की मौत हुई है। 1323 मामलों के साथ तमिलनाडु तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है यहां 283 लोगों की रिकवरी हुई है और 15 लोगों ने इस वायरस का कारण दम तोड़ दिया है। राजस्थान में 1,229 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 183 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11 मरीज मारे गए हैं। इसके अलावा देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस ने कहर मचाया है। मध्य प्रदेश में 1,310 मामले सामने आए हैं, जिनमें 69 मरीज ठीक हुए और 69 मरीजों की मौत हो गई है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में 805 कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।केरल जहां देश के कोविड़-19 का पहला मामला सामने आया था यहां अब तक कोरोना वायरस के कुल 396 मामले सामने आए हैं।
Related Posts

