घर में चोर का चोरी करने का प्रयास हुआ असफल गृह स्वामी चोर को रंगे हाथों पकड़ने में हुआ सफल चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा. रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं । कस्बा उझानी के मोहल्ला गंज शाहिद में गंगासागर पुत्रअंगनलाल घर में अपने परिवार के साथ सो रहा था की रात्रि 1:00 बजे के लगभग उसे घर में खटपट की आवाज सुनाई दी । जिस पर उसने चौकन्ने होकर देखा तो उसके घर में एक चोर घर का सामान चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहा था कि ईस
बीच गंगासागर ने परिजनो के सहयोग से उसे रंगे हाथों पकड लिया । शोर शराबा सुनकर गंगासागर के घर पहुंचे ग्रामीणों के समक्ष जब पकडे गये चोर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम टिंकू उर्फ भूपति पुत्र सुखवासी निवासी मोहल्ला नझियाई थाना कोतवाली उझानी बताया। गंगासागर ने चोर को पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया तथा आरोपी के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी ।पुलिस ने पकड़े गए चोर को न्यायालय में पेश किया जहां उसे मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!