बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ नरंसहार के विरोध में शिव सैनिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी- बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे भीषण नरंसहार के विरोध में तथा सभी हिंदुओं को सुरक्षा मुहैया कराई जाये संबंधित ज्ञापन आज मशहूर समाजसेवी अजय सिंह गुरूजी के हाथों एसडीएम सदर रल्लापल्ली जगतसाईं जी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को भेजा गया इस पर शिवसेना शिंदे गुट जिलाध्यक्ष किशनलाल रावत ने कहा की बंगलादेश में हो रहे हिंदुओं के भीषण नरंसहार से सभी हिंदुओं के मन में भीषण आक्रोश है और भारत सरकार से मांग की है की भारत-सरकार द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही मदद एवं सुविधाएं तत्काल प्रभाव से बंद हो।
इस अवसर पर समाजसेवी अजय सिंह गुरूजी, चंद्र प्रकाश गुप्ता नगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, अनिल शर्मा नगर अध्यक्ष शिवसेना,अनुज दीक्षित जिला मीडिया प्रभारी, शिवप्यारी, मनीष शुक्ला, राजवंत शर्मा, विष्णु शर्मा, लव-कुश शर्मा,मो0जुनैद,अहमद हसमी, अन्ना यादव,राजेश गौतम आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

