मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये 2 लाख 68500 रुपये की धनराशि

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

बाराबंकी। लॉक डाउन के दौरान कोरोना वायरस से जनसामान्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य विकासखंड देवा के खंड विकास अधिकारी मुनेश चंद्र एडीओ पंचायत मोहम्मद सलीम ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सरोज, बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला शर्मा समस्त ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम प्रधान आदि अपने अपने कार्य दायित्व क्षेत्रों में शासन की मंशा के अनुरूप पूरी तन्मयता से सक्रिय है। विशेष यह कि दो दिनों पूर्व आपसी मंत्रणा के पश्चात यहां के ग्राम प्रधानगण सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख 68 हजार 500 रुपये की धनराशि स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रेषित करवायी है। एडीओ पंचायत के दिशा निर्देशन में गांव गांव में सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा सामाजिक दूरी एवं घरों में रहकर संबंधित व तक्ता बनाए रखने हेतु जागरूकता मिशन को भी विभिन्न कारगर माध्यमों से अमल में लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आज एडीओ पंचायत मोहम्मद सलीम द्वारा विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय एडीओ पंचायत कार्यालय, कृषि विभाग कार्यालय समेत यहां के अन्य भवनों को सेनीटाइज करवाया गया। जिसमें सफाईकर्मी मोहम्मद जहीर, आकाश, भार्गव, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, पंकज मौर्या आदि ने विशेष सहयोग किया।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

 

Don`t copy text!