प्रधान प्रतिनिधि ने पीएम केयर फंड में दिये 15 हजार रूपए

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बारारबंकी। कोरोना संक्रमण से लड़ने में धन की कमी नहीं आने पाए तथा देश और प्रदेश के गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के साथ कोई व्यक्ति भूखा ना रहे इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर बहुत से लोगों ने पीएम केयर फंड में अपना अपना योगदान दिया। इसी के क्रम में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की प्रेरणा से कुंवर रामानंद सिंह प्रधान प्रतिनिधि ग्राम थलवारा हैदरगढ़, बाराबंकी ने 15 हजार रूपए की चेक पीएम केयर फंड में देने हेतु सांसद उपेंद्र सिंह रावत जी को प्रदान की। इसके लिए सांसद ने प्रधान प्रतिनिधि थलवारा को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया, तथा चेक को पीएम केयर फंड में बैंक के माध्यम से जमा करवाया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

Don`t copy text!