बाराबंकी। उपजिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय ने इंडियन रेड क्रॉस कोरोना टीम के कंपनी बाग स्थित कार्यालय पहुँच कर सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस विषम परिस्थितियों में भी आप लोगों द्वारा जो सहायता प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को कोविड-19 से बचाव के लिए स्टॉल भेंट कर उत्साहवर्धन किया, इसके बाद फहद हैंडलूम के प्रोपराइटर उबैद अंसारी ने उपजिलाधिकारी को भी स्टॉल भेंट किया। सचिव प्रदीप सारंग ने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि आज जिले की सभी तहसीलों तक हम लोग दवाइयाँ पहुंचा रहें हैं, इस क्रम में हम लोग लखनऊ से भी दवाइयाँ मंगाते हैं, और रोजाना आने-जाने वाले स्वयं सहायता का भाव रखने वाले महानुभाव वो दवाइयाँ डिलीवरी कर देते हैं। आइआरसीटी के स्वयंसेवकों की सुरक्षा हेतु धर्मेन्द्र पटेल ने 5000 रुपये की चेक उपजिलाधिकारी के माध्यम से टीम को प्रदान की। इस अवसर पर सदानंद वर्मा,मो0 अतहर,विरेन्द्र वर्मा श्नेवलीश्, चंद्र प्रकाश वर्मा, नित्यानंद, हुमायूँ नईम, दीपक अवस्थी, अम्बरीश, अब्दुल खालिक, शमशाद, आशा, अस्मिता, गुलजार बानो आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

