मदरसा पैराडाइज अलापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस:स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी पस्तुति
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
अलापुर। मदरसा पैराडाइज अलापुर परिसर में प्रधानाचार्य मुहम्मद आदिल खान ने सुबह 8 बजे नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों,स्कूल टीचर्स और विद्यार्थियों के साथ ध्वजारोहण किया।जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण, काव्य पाठ, समूह नृत्य जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढकर भाग लिया।प्रधानाचार्य मुहम्मद आदिल खान ने संबोधन में आजादी के महत्व को रेखांकित किया। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एहसास कराया गया। उन्होंने कहा कि हम सब ये तो जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 वो दिन था। जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है।

उन्हीं की बदौलत हम आज एक आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं। लेकिन आज का दिन केवल अपने इतिहास को याद करने का ही नहीं है। ये तारीख हमें हमारे वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने की भी याद दिलाती है।मदरसा पैराडाइज अलापुर स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। आगे आगे स्काउड गाडड पीटी टीम के सैनिक बैंड की धुन पर कदम ताल करते चल रहे थे। जिसमें विद्यार्थियों ने भारत माता पर बलिदान हुए देशभक्तों को याद कर जय घोष करते चल रहे थे। मोहल्ला पटवा.तिरपौलि. मछली मंडी
मंगल बाजार वार्ड क्रमांक 8से प्रारंभ हुई यह विशाल रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मदरसा पैराडाइज अलापुर पहुंची। यहां रैली का भव्य समापन किया गया। विद्यालयों में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

