हाई टेंशन तार टूट कर गिरने से टला बड़ा हादसा सड़क पर बैठे थे कई लोग और बाइक सवार धूं धूं कर जलता रहा हाई टेंशन तार

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के जरीफपुर गढ़िया में मेंन रोड प्राइमरी स्कूल के पास ग्यारह हजार की हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर नीचे गिरा हाई टेंशन लाइन टूटने से बड़ा हादसा होने से टला घटना गुरुवार देर शाम की है जरीफपुर गढ़िया में एक हाई टेंशन विद्युत तार टूटकर ऊपर से नीचे गिरा जिससे एक बहुत बड़ा हादसा भी हो सकता था । बताया जाता है कि जहां तार गिरा वहां कुछ दूरी पर तीन-चार लोग बैठे थे वह तो अचानक तार को ऊपर से नीचे गिरता देख भाग खड़े हुए । जिससे वह बाल बाल बच गए और बताया जाता है कि जहां तार गिरा वहां रोड पर आग और धुएं छूट रहे थे जिससे रोड पर आग जलने के निशान पड़ गए वहीं बिल्कुल पास में खड़ी बाइक बिल्कुल नजदीक खड़ी थी । बाइक में आग लगने से भी बहुत बड़ा हादसा हो सकता था ।


यह सब घटना की जानकारी देते हुए डॉक्टर आई पी सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले इसी हाई टेंशन तार के गिरने से एक बैल की मृत्यु हो गई और दो लोग घायल हो गए । यह बिजली के तार की हालात देखकर और जर्जर हुए तार बिजली विभाग में कई बार शिकायत की है पर वह टाला टुली का बहाना करते रहते हैं जिससे यह हादसे होते रहते हैं और आगे भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!