कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद हुई हत्या के मामले में भीम आर्मी के पदाधिकारी ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद हुई हत्या के मामले में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
रविवार को कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप और हत्या एवं बिहार के मुजफ्फरपुर में छात्र के साथ दरिंदगी के बाद हत्या के मामले को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मौन कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च नगर में स्थित रोडवेज बस स्टैंड से शुरू होकर अटल चौक पर पहुंच कर संपन्न हुआ। भीम आर्मी की महिला कार्यकर्ता ने महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही इस घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की जितनी निंदा की जाए कम है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

