ब्लॉक प्रमुख की गरिमामई उपस्थित में बाबा टीकाराम धाम मेला परिसर में वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बाबा टीकाराम धाम मेला परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि वॉटर कूलर का उद्घाटन कर आम जनमानस को समर्पित किया गया। वाटर कूलर से कड़ी धूप में बेहतर आम जनमानस को शुद्ध जल पेय की व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है। क्षेत्रीय लोगों में वाटर कूलर लगने से हर्षोल्लास का माहौल दिखाई पड़ा। यही नहीं प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले विशाल मेले के लोगों को भी इस वाटर कूलर से लाभ मिलेगा। इस मौके पर हमारे प्रिय जनप्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख रामदेव सिंह लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष राम सागर मौर्य मुख्य पुजारी बाबा टीकाराम धाम, मंडल महामंत्री रंजीत सिंह महंत मंडल कोषाध्यक्ष राम किशोर गुप्ता , प्रधान शहरी इस्लामपुर दीनबंधु पांडे प्रधान बेहटा राम किशोर मिश्रा भाजपा नेता अजय तिवारी नन्हें भैया,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राज करन सहित पार्टी के कार्यकर्तागण व सम्मानित गण उपस्थिति मौजूद रहे । रामदेव सिंह प्र. ब्लॉक प्रमुख हैदरगढ़ जिला पंचायत सदस्य की भागीदारी बढ़-चढ़ कर रही।

नेवाज अहमद अंसारी विशेष संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!