30 जून तक बढ़ाया गया अमरीकी सैनिकों के लिए यात्रा प्रतिबंध

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका में सैनिकों पर लगे यात्रा प्रतिबंध को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
अमरीका में कोरोना के बढ़ते ख़तरे के दृष्टिगत अमरीकी रक्षामंत्रालय ने इस देश के सैनिकों पर लगे यात्रा प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है।  अमरीकी रक्षामंत्री मार्क एस्पर ने बताया है कि अमरीकी सैनिकों और उनके परिजनों पर लगी यात्रा रोक को 30 जून तक बढ़ाया जा रहा है।पेंटागन के अनुसार हर 15 दिनों पर इसकी समीक्षा की जाएगी।  यह प्रतिबंध विश्व के देशों में अमरीकी सैनिकों की तैनाती को प्रभावित करेगा।  पेंटागन के अनुसार देश के भीतर सैकड़ों की संख्या अमरीकी सैनिक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  अमरीकी सेना में 1200 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित बताए जा रहे हैं।
ज्ञात रहे कि अमरीका में इस समय दुनिया में सबसे अधिक संकृमित लोग पाए जाते हैं।  वहां पर कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 7 लाख 38 हज़ार से अधिक है।  कोरोना या कोविड-19 से अमरीका में 39000 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं।

Don`t copy text!