सहसवान पोस्ट ऑफिस डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने को हजारों की भीड़ जुटी पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों को आज फिर से बुलानी पड़ी पुलिस
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। शुक्रवार को पोस्ट ऑफिस पर हजारों की तादाद में जुटी भीड़ पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों को आज फिर से बुलानी पड़ी पुलिस तब कहीं जाकर पुलिस ने भीड़ को किया तितर-बितर कर पुलिस ने लाइन लगवा कर टोकिन बटवाए गए आधार कार्ड बनवाने और फिंगर अपडेट कराने के लिए जनता को भटकना पड़ रहा है
सहसवान में मात्र एक ही स्थान पर आधार कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है जबकि सहसवान तहसील क्षेत्र के दूर दराज ग्रामों से लोग आते हैं और दिनभर परेशान होकर शाम को वापस जाना पड़ता है क्योंकि आधार कार्ड एक दिन में मात्र 50 ही लोगों के बनाए जाते हैं
इस और कोई भी अधिकारी ध्यान नही दे रहा है।
जब कि नगर में अलग-अलग बैंकों में आधार कार्ड बनाए जाएं तो यह जनता को परेशानी का सामना ना उठाना पढें आधार कार्ड बनवाने को लेकर जनता भटक रही है।
बाजार विल्सन गंज स्थित पोस्ट ऑफिस डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने व संशोधित कराने को लेकर भीड़ पोस्ट ऑफिस पर टूट कर पड़ी और पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए और उन्हें मजबूरन पुलिस बुलानी पड़ी और पोस्ट ऑफिस पर चीता पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया गया तब कहीं जाकर पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने राहत की सांस ली
इस बाबत जब पोस्ट ऑफिस में इस बात की जानकारी ली गई कि आधार कार्ड को लेकर पोस्ट ऑफिस के बाहर इतनी हजारों की भीड़ कैसे जमा हो गई आधार कार्ड का कार्य कर रहे हरदेश मिश्रा का कहना है कि एक दिन में 50 आधार कार्ड ही बनाते हैं क्योंकि हमें पोस्ट ऑफिस के दूसरे काम भी करने होते हैं और अगली डेट के टोकन भी बराबर रेगुलर बांट रहे हैं पर आधार कार्ड किसी अन्य जगह न बनने की वजह से पोस्ट ऑफिस पर इतनी भीड़ जुड़ जाती है जिससे हम लोगों के काम में भी बाधा उत्पन्न हो रही है हमने इसकी शिकायत कई बार अपने उच्च अधिकारियों को दे चुके हैं और मीडिया के द्वारा भी खबरें निकलती रहती है उसके बावजूद भी आधार कार्ड बनवाने का दूसरे किसी भी जगह कोई साधन नहीं हो पा रहा है इसलिए हमारे यहां इतनी भीड़ जुड़ती है और हमारे यहां रेगुलर 50 आधार कार्ड प्रतिदिन बनाए जाते हैं।
पोस्ट ऑफिस में टोकन सिस्टम के आधार पर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं आज शुक्रवार के दिन भी अगली तारीख के 600 टोकन बांटे हैं जिसमें अगली तारीख दी गई है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

