मुसीबत मे दूसरों की मदद करने से दिल को मिलता सुकून: रोहित शिवम ने जरुरतमंदो को खिलाया खाना
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वायरस मे लाक डाउन के चलते लगातार भूखे जरूरतमंदो को लगातार खाना खिलाने का काम हो रहा है। दिल्ली से गोरखपुर पैदल घर जा रहे दर्जनो यात्रियो को एक स्थान पर रोककर सबसे पहले भोजन कराया । भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह और मीडिया प्रभारी शिवम् सिंह राठौर ने बताया की 24 मार्च से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर हिंदुस्तान मे कोरोना वायरस को हराने के लिये लाक डाउन की घोषणा करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर भाजयुमो द्वारा लगातार गरीबो को खाना खिलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष रोहित ने बताया की पार्टी ने आदेश दिया है की लाक डाउन मे फसे गरीबों को खाना खिलाया जाये। खाना खिलाते समय ये ध्यान रखे की किसी भी धर्म का मानने वाला हो सबको भोजन कराया जाये। जिस पर हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शहर के हर गली मोहल्ले मे जाकर सभी को खाना खिलाया जा रहा है। भाजयुमो मीडिया प्रभारी शिवम सिंह राठौर ने बताया की इस मुसीबत मे हम सबकी जिम्मेदारी बनती है की एक दूसरे की मदद करे तभी हम सच्चे इन्सान बन पाएँगे। श्री राठौर ने आगे कहा आज आलापुर स्थित मजार के पास दिल्ली से गोरखपुर घर पैदल जा रहे दर्जनो यात्रियो को वहीं पर रोक कर खाने का पैकेट और पानी की बोतल बंाटी। यात्रियो ने बताया की वो कई दिनो से पैदल चल रहे है ना तो हमें किसी भी जगह प्रशासन द्वारा खाना दिया गया ना तो घर जाने के लिये बस का सुविधा दी गई । जिलाध्यक्ष रोहित ने बताया की आज लगभग 300 लंच पैकेट बाटे गए है। उन्होंने ये भी कहा की शहर मे घुम रही आवारा पशुओं के सामने आहार की समस्या बनी हुई है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सफेदाबाद, काशीराम कालोनी, जेब्रा पार्क, अम्बेडकर छात्रावास के पीछे गरीबों को लंच पैकेट बाटे। इस मौके पर हेमंत सिंह, अमित बाजपाई, कपिल मोर्या, विवेक कुमार सिंह, कुलदीप, आकाश दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

