बाराबंकी। कोरोना वायरस (कोविड-19) वैश्विक महामारी संकट के समय नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इजी लोनवाला ग्रुप के प्रमुख सदस्य आशीष श्रीवास्तव, कुंवर अतुल सिंह, अभिषेक, अमित के द्वारा लोक सभागार में जिलाधिकारी डाॅ आदर्श सिंह को 51000 रुपये की सहायता राशि की चेक सौपी। इसके साथ ही समाज की सुरक्षा में लगे हुए कोराना वारियर्स को अंगवस्त्र प्रदान करके उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा लोगों से बराबर अपील की गई कि सोशल डिस्टेंसिग व कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए। जिससे हम सभी मिलकर भारत में फैली इस भीषण महामारी पर विजय प्राप्त कर सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, उप जिलाधिकारी अभय पाण्डेय उपस्थित रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

