नगर निकायों के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी, 09 अक्टूबर। जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में नगर निकायों के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने नगर पालिका बाराबंकी व जिले की 13 नगर पंचायतों के विकास कार्यों, सड़क, नाली, जलापूर्ति, पार्क, टैक्सी स्टैंड, व स्कूलों के कायाकल्प के कार्यों सहित सभी विकास कार्यों का फीडबैक लिया और निर्धारित समय में सभी अवशेष कार्यो को शीघ्रता के साथ पूरा करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी कार्य का जितना समय निर्धारित है उससे अधिक समय लगाने वाले व कार्यो के प्रति लापरवाह ठेकेदारों पर प्रतिमाह डेढ़ प्रतिशत पेनाल्टी लगाई जाए और अधिकत्तम तीन गुना समय ही दिया जाए, जैसे एक माह की समय सीमा में पूर्ण होने वाले कार्य में अधिकतम समय 3 माह दिया जाए, 2 माह वाले कार्यों में अधिकतम समय 6 माह और 4 माह वाले कार्यों में अधिकतम समय एक साल दिया जाए। इसके उपरांत कार्य न पूरा करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा क्रय किये जाने वाले समान, स्ट्रीट लाइटें, वाटर कूलर व मोबाइल टॉयलेट आदि सहित जो भी समान क्रय किया जाए उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर एडीएम श्री अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मधुमिता सिंह, एसडीएम फतेहपुर श्री राजेश विश्कर्मा, व श्री अनुराग सिंह सहित ईओ नगर पालिका बाराबंकी श्री संजय कुमार शुक्ला सहित समस्त नगर पंचायतों के ईओ, जेई जल, जेई सिविल व लिपिक उपस्थित रहे।शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

