बाराबंकी। कोविड-19 कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में फैला हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में लाक डाउन 3 मई तक घोषित किया इस महामारी को खत्म करने के लिए जलालपुर वार्ड- 12 के सभासद प्रतिनिधि रोहित सिंह के द्वारा लगातार कई दिनों से सैनिटाइजेशन व फागिंग का कार्य तेजी से चल रहा है । अपने वार्ड में कोई संक्रमित ना हो इसके लिए दिन रात स्वयं खड़े होकर काम करवा रहे है। रोहित सिंह ने बताया की मोदी जी के अभियान को स्वच्छ भारत को देखते हुए साफ-सफाई भी अपनी देखरेख में करवा रहे हैं और अपने वार्ड के लोगों से निवेदन भी कर रहे हैं कि कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले बहुत आवश्यक हो तभी आप सभी अपने अपने घर से निकले अन्यथा घर में रहें सुरक्षित रहें। क्योंकि देश आज कोरोना जैसी घातक महामारी बीमारी की चपेट में है उसको देखते हुए हम सभी को माननीय मोदी जी के आवाहन को स्वीकार करते हुए 3 मई तक अपने घर में ही लाक डाउन रहें यह निवेदन लगातार अपने वार्ड वासियों से कर रहे हैं आज पुणे स्वयं की देखरेख में जलालपुर गांव में सैनिटाइज करते हुए दिखाई दिए गए।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

