पुलिस प्रशासन जरुरतमंदों के लिये बनी मसीहा
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बड्डूपुर, बाराबंकी। कोरोना वायरस महामारी के चलते जहां पूरा भारत देश लॉक डाउन चल रहा हैं। वही जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो को शासन और प्रशासन पूरी जी जान से जुटा हुआ हैं। उसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन गरीब मजदूर असहाय बेसहारा लोगों के लिये मसीहा बनी हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक बड्डूपुर जितेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव,उप निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, एस आई रामकिशोर वर्मा, एस एस आई सुशील कुमार त्रिपाठी ने भरपूर योगदान के द्वारा थाना परिसर में डेली 300 लंच पैकेट बनवा करके गांव में वितरित किए जा रहे हैं प्रभारी निरीक्षक व उपनिरीक्षकों ने इस बात की शपथ ली है कि पूरे थाना क्षेत्र में कोई भी गरीब व्यक्ति खाने के लिए भूखा नहीं सोयेगा। इसमें सबसे बड़ा योगदान संकल्प सेवा ट्रस्ट बड्डूपुर के सोनू प्रजापति,दिलीप कुमार यादव, सोनू शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ थाना परिसर में आकर खाना बनाने से लेकर लंच पैकेट की पैकिंग करने का कार्य निरूशुल्क करते हैं।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

