बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना के चिल्हटा गांव में गुरुवार को नन्हे बच्चो की लड़ाई में बड़ो ने प्रतिष्ठा का विषय बना कर एक दूसरो पर हमला कर दिया। देखते ही चारो तरफ से लाठी डंडे लेकर टूट पड़े भारी हंगामा के बीच जमकर पत्थर बाजी हुई लॉक डाऊन की जमकर धज्जियां उड़ाई गयी इस घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए पुलिस को दोनों गुटों की तरफ से मिली तहरीर में 16 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ये विवाद रघुवीर और पृथ्वीपाल के गुटो के बीच हुआ। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है जिसमे 3 लोग गंभीर है। मामला ग्राम चिल्हटा गांव में करीब 10 बजे बच्चे खेल रहे थे खेल खेल में मासूमो के बीच झगड़ा हो गया। इस लड़ाई को दोनों पक्षो ने पूर्व की रंजिश में मामले को शान से जोड़ते हुए हमलावर हो गए। भद्दी गालियों के बीच निपट लेने की धमकियां सामने आने लगी और देखते ही बात बिगड़ी तो एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। करीब 2 घंटे तक गांव में खुला तांडव हुआ इस दौरान दहशत में लोग घरों में दुबक गए।
बाक्स
16 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एक पक्ष से पृथ्वीपाल ने तहरीर देकर अपने विपक्षी दशरत, बल्लू, पुष्कर, रघुवीर, धीरू, वीरेंद्र, कुलदीप को नामजद किया है इनके पक्ष से सतीश, मोनू कुलदीप, नेक चंद्र, धीरेंद्र, वीरेंद्र घायल हुए है। दूसरे पक्ष से रघुवीर ने तहरीर देकर पृथ्वीपाल, सतीश, मोनू, कुलदीप, सोनू वृजेश, अरविंद, नंदा, संदीप को नामजद कराया है। इनके पक्ष से वीरेंद्र, धीरू, कुलदीप, बबलू, रघुवीर, दशरथ घायल हुए है। पुलिस ने बलवा, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

