दुर्गेश हत्याकाण्ड मे तीन और हत्यारोपी भेजे गए जेल

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

 

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना इलाके में दो दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबा कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस घटना में 7 लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। टेरा दौलतपुर निवासी दुर्गेश जायसवाल को फोन पर बुला कर मंगलवार की रात एक बाग में कई लोगो ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। मृतक के छोटे भाई राजन की तहरीर पर 7 लोगो के खिलाफ पुलिस ने मारपीट बलबा के बाद हत्या करने की धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस घटना में एक युवती से दो युवकों का अवैध रिस्ता सामने आया है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा के मुताबिक नामजद प्रेम यादव अतुल, ललित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

Don`t copy text!