देवा शरीफ, बाराबंकी। लॉक डाउन के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी विमला शर्मा द्वारा देवा के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की मुख्य सेविकाओं कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव को लेकर ग्रामीण अंचलों में तरह-तरह की सार्थक गतिविधियों का संचालन सफलतापूर्वक लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को विकासखंड के तीन न्याय पंचायतो रसूलपुर किदवाई, देवगांव एवं टिकरिया के ग्राम सलारपुर (ढिंढोरा) सरैया, जसनवारा, सालेहनगर एवं पवैयाबाद में बाल विकास परियोजना देवा के तत्वावधान में जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव के हाथों महिला पुरुषों को पोषाहार उपलब्ध करवाया गया। विशेष यह कि इन स्थानों पर जिला पंचायत सदस्य ने अपने पास से एक सैकड़ा लोगों को मास्क का भी वितरण किया। यहां उपस्थित मुख्य सेविकाओं में पुष्पा पांडेय, अशोक कुमारी, मधु सिंह, अदीबा खातून नीलम वर्मा व कार्यकत्रियों में बीना कुमारी, साधना रावत, मधुबाला, कांति देवी, सरला देवी तथा सहायिकाओं में चंद्रकला, रामदुलारी, सुदामा एवं सीमा देवी आदि के नाम प्रमुख है। इसी प्रकार नगर पंचायत देवा में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार के माध्यम से पोषाहार का वितरण वार्डों में करवाया गया। इस वितरण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरस्वती जायसवाल तथा सहायिकाओं नफीसा खातून एवं माया देवी की सहभागिता विशेष रही।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

