इस्लामनगर में अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालन करने हेतु कल से शुरू होगा क्रमिक अनशन प्रतिदिन तीन कांग्रेस पदाधिकारी क्रमिक अनशन पर बैठेंगे ओंमकार सिंह
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं। इस्लामनगर अंबेडकर पार्क में चल रहे धरने के चौथे दिन आज इस्लामनगर की महिलाओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया और किसान यूनियन के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह चौहान ने धरना प्रदर्शन में अस्पताल लाने समर्थन दिया। धरना स्थल पर उपस्थित महिलाओं को और पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रशासन कान में तेल डाल पर बैठा है और उन्हें इस्लामनगर की जनता की आवाज सुनाई नहीं दे रही है कांग्रेस के लोग यह धरना इस्लामनगर की जनता के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कर रहे हैं और जब तक कि यहां पर स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं होगा तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा उन्होंने कहा कल से 10:00 बजे से 5:00 बजे तक कांग्रेस के तीन पदाधिकारी ओंमकार सिंह अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बदायूं, सोमेंद्र यादव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं, पूरन सिंह यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इस्लामनगर क्रमिक अनशन पर बैठेंगे और प्रतिदिन तीन कांग्रेस के पदाधिकारी क्रमिक अनशन पर बैठेंगे इसके बाद भी प्रशासन नहीं सुनेगा तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने कहा की इस शासन प्रशासन जनता की मूलभूत सुविधाओं खासतौर से स्वास्थ्य संबंधी मेडिकल सुविधाओं के प्रति इतना उदासीन होगा यह लोकतंत्र में सोचा भी नहीं जा सकता ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि हम जब संविधान में कर्तव्यों का पालन करते हैं तो स्वास्थ्य का अधिकार भी जनता का मिलना चाहिए और इसीलिए यह धरना शुरू किया गया है।धरने को समाजसेवी कृष्ण गोपाल मिश्र भारती, सगीर अहमद ,जमशेद खान ने भी संबोधित किया इस अवसर पर किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमारसिंह चौहान ने किसान यूनियन का समर्थन धरने पर आकर दिया। संचालन जिला संगठन मंत्री यूनुस अली और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूनुस सकलैनी किया। आज के धरने में श्रीमती मुस्तकीम, सरीन ,खुशबू, फर जाना अफसाना, अंजुम रूबी ,हाशमी सायरा, गुड़िया, नगमा ,रमेश चंद्र कुमार गुप्ता, हाफिज राय, रियासत अली जमील अहमद सुकांत शर्मा आदि लोग शामिल रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

