ट्रेनों का संचालन बंद होने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने स्टेशन अधीक्षक मुनेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनों के संचालन को शुरू करने की मांग
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। तहसील क्षेत्र के रेलवे स्टेशन दवतरा पर कई ट्रेनों का संचालन बंद होने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने स्टेशन अधीक्षक मुनेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनों के संचालन को शुरू करने की मांग की है। लोकल ट्रेनों का संचालन बंद होने से आमजन के साथ छात्रों को आने – जाने में परेशानी हो रही है।
मालूम हो की रेलवे प्रशासन ने कोहरे का हवाला देते हुए 04303 – 4 बरेली – दिल्ली पैसेंजर एवं मुरादाबाद चंदौसी बरेली 4366 ट्रेनों को 1 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है जिस कारण क्षेत्र के डेली पैसेंजर, पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं एवं छोटे-मोटे रोजगार करने वालों के साथ मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव, अभिषेक चौहान, सोमेश प्रताप, पप्पन भदौरिया, विक्की चौहान, जतिन भदौरिया, तालिब ख़ान, फिरोज ख़ान, विनीत दुबे, सौरभ, सचिन सिंह, नवीन कुमार सिंह, अभय प्रताप सिंह, अंशुल सोलंकी, राहुल सोलंकी, वीरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

