तांगा घोड़ा बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं । सहसवान कछला मार्ग आज सुबह तड़के 7:30 बजे बाइक और तांगे की जबरदस्त टक्कर में बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई

मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी अर्जुन पुत्र विजयपाल 30 वर्ष जो मोहल्ले के ही गोविंद के साथ बाइक से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहा था जैसे ही इंडेन गैस एजेंसी मोड पर पहुंचा सामने से आ रहा तांगा घोड़ा की बाइक से जबरदस्त टक्कर होने से बाइक सवार गोविंद पीछे बैठे अर्जुन दोनों घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां अर्जुन 30 वर्ष को चिकित्साकों ने मृतक घोषित कर दिया वही अर्जुन के परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए जहां मृतक अर्जुन के शव को देखकर चीख पुकार मचने लगी वहीं पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया उधर पुलिस तांगा चालक को तलाश कर रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!