टी.आर.सी. लॉ कॉलेज में शीत कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ प्रथम दिवस रस्साकशी खेल प्रतियोगिता हुई आयोजित

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी सतरिख स्थित टी.आर.सी. लॉ कॉलेज में 18 दिसम्बर से 24 दिसम्बर, 2024 तक आयोजित होने वाले क्रीड़ा सप्ताह का शुभारम्भ बुधवार को हो गया। क्रीड़ा सप्ताह के प्रथम दिवस रस्साकशी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता एवं प्रशासनिक निदेशिका सुश्री रोली मिश्रा जी के द्वारा किया गया।
खेल के प्रथम चरण में पुरूष वर्ग की टीम स्वामी विवेकानन्द एवं टीम भगत सिंह के मध्य रस्साकशी खेल प्रतियोगिता आरम्भ हुई। जिसमें टीम भगत सिंह ने टीम स्वामी विवेकानन्द को 2-1 से पराजित कर दिया। खेल के द्वितीय चरण में टीम महात्मा गाँधी एवं टीम सुभाष चन्द्र बोस के मध्य प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें टीम महात्मा गाँधी ने टीम सुभाष चन्द्र बोस को 2-0 से पराजित कर दिया। खेल के अन्तिम चरण में टीम भगत सिंह एवं टीम महात्मा गाँधी के मध्य प्रतियोगिता हुई जिसमें टीम भगत सिंह ने टीम महात्मा गाँधी को कड़ी टक्कर देते हुये 2-0 से पराजित किया और अन्तिम रूप से प्रतियोगिता में विजेता घोषित की गई। इसी प्रकार महिला वर्ग में टीम रानी लक्ष्मी बाई एवं टीम सावित्री बाई फुले के मध्य प्रतियोगिता कराई गई जिसमें टीम सावित्री बाई फुले ने टीम रानी लक्ष्मी बाई को कड़ी टक्कर देते हुए 2-0 से पराजित कर दिया। खेल प्रतियोगिता में विधि महाविद्यालय के प्रवक्ता श्री नवीन कुमार सिंह, श्री वीर बिक्रम सिंह, श्री धर्मेन्द्र कुमार, डा. हरिशंकर, डा. मुईनुद्दीन, खेल प्रशिक्षक शिवम् शर्मा एवं अन्य प्रवक्तागण उपस्थित रहे। मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!