बदायूं। तहसील क्षेत्र बिल्सी थाना मुजरिया के गांव शेखानगला के कोटेदार पर राशन न बांटने के लगे गंभीर आरोप ग्रामीणों का कहना है कि हमारे कोटेदार हमारा फिंगर तो लगवा लेते हैं तुरंत हमको राशन नहीं देते काफी हद तक हम अपने गांव शेखा नगला के कोटेदार की शिकायत कई बार कर चुके हैं। परंतु कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और ना ही हमारी कोई सुनवाई हुई है आज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस पर बिल्सी उपजिलाधिकारी को अपनी शिकायत सौंपने आए हैं शेखा नगला के ग्रामीणों ने तहसील का किया घेराव और आक्रोशित भी दिखाई पड़े। गरीब ग्रामीणों का कहना है कि हमको राशन नहीं दिया जा रहा है और कोटेदार राशन को ब्लैकमेल कर रहा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

