कोरोना लॉकडाउन को लेकर सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से रूबरू हुए पीएम
नई दिल्ली । कोविड19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में जारी लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जरिए कोरोना संकट पर चर्चा की। जामकारी के अनुसार, पीएम ने बैठक में कहा कि लॉकडाउन का देश को लाभ मिला है। उन्होंने लॉकडाउन पर राज्यों को संयम का मंत्र भी दिया। इससे पहले अब तक पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ तीन बार बैठक कर चुके हैं। पीएम के साथ बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इस बैठक में हिस्सा ले रही हैं। पीएम मोदी ने बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि सामूहिक प्रयास का लाभ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का हमें लाभ मिल रहा है। देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू है। पीएम ने कहा कि दूसरे देशों के मुकाबले में भारत बेहतर स्थिति में है।
Related Posts

