तहसील सभागार में लेखपाल संघ के चुनाव को लेकर लेखपालों में उत्साह

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। तहसील सभागार में लेखपाल संघ के चुनाव को लेकर सुबह से ही लेखपालों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। जिसमें अमित कुमार अध्यक्ष और मंत्री/सचिव संदीप कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लेखपाल संघ का चुनाव तहसील सभागार में चुनाव अधिकारी रूपेंद्र सिंह शाक्य एवं सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया चुनाव में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर एकल नामांकन के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। जिसमें अध्यक्ष अमित कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकी गुप्ता, मंत्री/सचिव संदीप कुमार, उप मंत्री मोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष आदित्यकांत उपाध्याय एवं ऑडिटर मारूफ अली निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद तहसील सभागार में ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पूर्व तहसील अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तहसील के समस्त लेखपाल मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!