बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नेम सिंह अध्यक्ष और संदीप कुमार सक्सेना महासचिव चुने गए

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान, बदायूं। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नेम सिंह यादव अध्यक्ष और संदीप कुमार सक्सेना महासचिव चुने गए। कुल107 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए नेम सिंह यादव, श्याम कुमार गुप्ता और रागिब अली के बीच मतदान हुआ।कुल 107 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें नेम सिंह यादव को 66 और श्याम कुमार गुप्ता को 23 और रागिब अली को 15 मत प्राप्त हुए। 43 मतों से नेम सिंह यादव विजयी घोषित किए गए।
महासचिव पद के लिए संदीप कुमार सक्सेना और बादाम सिंह के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें संदीप कुमार सक्सेना को 53 और बादाम सिंह को 51 मत प्राप्त हुए। संदीप कुमार सक्सेना 2 मतों से विजयी घोषित किए गए। एल्डर कमेटी के चैयरमेन अनेक पाल सिंह ने चुनाव परिणाम घोषित किया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!