बेटा ही निकला अपनी मां और अपनी भतीजी का कातिल पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी को 90 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार जेल भेजा
मुकीम अहमद अंसारी
अलापुर, बदायूं। 11/12 जनवरी की रात्रि में थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम हयातनगर में हुए दोहरे हत्याकांड (दादी और पोती ) का पुलिस ने 15 जनवरी को खुलासा किया। थाना अलापुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का 90 घंटे के अंदर खुलासा कर हत्या आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया हत्या आरोपी पुत्र के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
थाना अलापुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी 10 जनवरी शुक्रवार की रात को रामनाथ पुत्र कल्लू जाटव की पत्नी मीना 44 वर्ष और पोती कल्पना तीन बर्ष की चारपाई पर सोते समय सिर पर मोगरी से बार कर हत्या कर दी थी यह घटना थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम हयात नगर की है शनिवार सुबह मृतका की बेटी सपना जब अपनी मां और भतीजे को उठाने आई तो उसने देखा कि दोनों चारपाई पर मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी हुई है सपना ने घबराते हुए इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।परिजनों ने यह जानकारी थाना अलापुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी परिजनों से पूछताछ की जिस पर मृतका के पति रामनाथ ने थाना अलापुर पुलिस को दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। रामनाथ ने पुलिस को बताया था कि 10 साल पहले उनके बड़े बेटे विजय ने सखानू के रहने वाले प्रेमपाल की लड़की से कोर्ट मैरिज की थी इसी बात को लेकर दोनों परिवार में रंजिश चली आ रही है रामनाथ ने अपने समाधि और उनके बेटे के खिलाफ शिकायत की थी और पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रेमपाल पुत्र चेतराम और अर्वेश पुत्र प्रेमपाल कस्बा सखानू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्र कर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। दोहरे हत्या कांड का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतका का छोटा बेटा अजय कुमार था जिसको पुलिस ने 15 जनवरी को समय करीब 9:00 बजे के आसपास अलापुर बदायूं मार्ग पर जगत बाईपास के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपी ने बताया कि मेरी मां मीना परिवार के साथ में न सोकर हमारे घेर में मेरी भतीजी सपना के साथ सोती थी घटना वाले दिन में घेर पर गया था तो देखा कि मीना किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। उसे अज्ञात व्यक्ति को अजय अंधेरे में पहचान नहीं पाया और अज्ञात व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था जब अजय ने अपनी मां से व्यक्ति के बारे में पूछा तो वह अजय से लड़ने लगी इसके बाद अजय ने क्रोध और आवेश में आकर अपनी मां मीना की सिर पर कमरे में रखी मुगरी से प्रहार कर दिया मुगरी का प्रहार करते समय एक बार अजय की भतीजी कल्पना के मुंह में लग गया जिसमें वह मूर्छित हो गई इसके बाद अजय ने अपनी मां के सिर पर मुगरी से प्रहार किया जब अजय को लगा कि मीना मर गई तो उसके बाद वह घेर से अपने दूसरे मकान पर चला गया। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की हत्यारोपी बेटा को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

