पिपराइच थाना क्षेत्र में पुलिस सख्ती से करा रही लॉक डाउन का पालन लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
गोरखपुर / पिपराईच थाना क्षेत्र के पिपराइच चीनी मिल बार्डर पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर लॉक डाउन के नियमों का पालन कराया गया जहाँ कुछ शर्तों के अनुसार उप निरीक्षक एसआई विवेक रंजन द्वारा उचित कार्रवाई भी किया गया उपनिरीक्षक ने अवधनामा को बताया कि जिले के अंतर्गत कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में सख्ती बढ़ा दी गई है और हम लोग भी पिपराइच क्षेत्र में किसी भी गाड़ी को बिना चेक किए छोड़ नही रहे है वही दस मोटरसाइकिल का चालान भी किया गया मास्क और हेलमेट की विशेष चेकिंग की जा रही थी इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की गई आपको बताते चले कि लोगो को कुछ शर्तों के आधार पर लोगों को जाने दिया गया और सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा था इस अवसर पर उप निरीक्षक विजय यादव उप निरीक्षक विजय गौड़ हेड कांस्टेबल मोती चंद शिव प्रकाश इकरामुल हक आदि मौजूद रहे ।]
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

