बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लॉक डाउन को प्रभावी बनाने में लगी हुई और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकल रहे लोगों को घर पर रहने की सलाह दे रही, लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो जरूरत के नाम पर सिर्फ खाली सड़क पर मोटरसाइकिल से फर्राटा भरते नजर आ रहे है उनको चालान से भी डर नही लग रहा।

कड़ी धूप में पुलिसकर्मी ऐसे लोगो को समझाते दिख रहे है वही नाका सतरिख पर तैनात जवानों ने लोगो से हाथ जोड़कर घर पर ही रहने का आग्रह किया और अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगो को वापस भेज दिया, इसी के साथ बहुत आवश्यक कार्य से जा रहे लोगो को उनके गंतव्य तक सुरक्षित भी पहुचाया। lockdown में जहाँ एक तरफ प्रशासन लोगो की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं उसी के विपरीत कुछ लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकल कर पुलिसकर्मियों पर कार्य का और बोझ बढ़ाने से नही चूक रहे।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

