वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक समय से निस्तारण के लिए महिला आरक्षी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली,बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने कोतवाली के वार्षिक औचक निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक और समय से निस्तारण के लिए महिला आरक्षी सरिता का उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने आइजीआरएस पोर्टल पर काम करने वाले कर्मचारियों से इसी तरह लगन के साथ काम करने और अपराध नियंत्रण में और गंभीरता लाने की दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य थानों पर भी प्रयास किया जा रहा है कि उनकी गुणवत्ता और कार्य में और सुधार किया जाए। जिससे यहां पर आमजन की समस्याओं का समय पर निराकरण किया जा सके।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

