मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित अन्नपूर्णा भवन का हुआ उद्घाटन
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
अन्नपूर्णा भवन उद्घाटन होने से ग्रामीणों को राशन मिलने में हुई सुविधा! संतोष कुमार चौरसिया
बाराबंकी। सिद्धौर ब्लॉक में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को स्थाई रूप से गोदाम देने को लेकर सरकार ने अन्नपूर्णा गोदाम के निर्माण की पहल की है करीब तीन वर्ष बाद तैयार सिद्धौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीरापुर में अन्नपूर्णा भवन का सोमवार हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत व रसद खाद एवं राज्य मंत्री प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मीरापुर प्रधान संतोष कुमार चौरसिया के अर्थक प्रयास से सरकार द्वारा करीब 3 साल पहले मनरेगा कन्वर्जन वा पंचायत निधि से अन्नपूर्णा भवन के निर्माण योजना आई थी। मगर बीच में इसके मनरेगा कन्वर्जन वा पंचायत निधि से निर्माण को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं मिले थे। इसके बाद लंबे समय तक निर्माण कार्य बाधित रहा शासन से मिले आदेशों के आधार पर पुनः निर्माण मीरापुर प्रधान संतोष कुमार चौरसिया द्वारा शुरू करवाया गया।इसके बाद पूरी तरह बनकर तैयार होने पर सोमवार को क्षेत्रीय विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत व रसद एवं खाद्य राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी तथा बी डी ओ पूजा गुप्ता (सिद्धौर ब्लॉक)ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान किया। इसकी चाबी कोटेदार को सौंपी गई है। इस मौके पर सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत,जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार जायसवाल,प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा गुड्डू भैया, ग्राम पंचायत मीरापुर प्रधान संतोष कुमार चौरसिया, राकेश पाठक कोटेदार सहित ग्रामवासी लोग मौजूद रहे
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

