जमीन पर कब्जा कर निर्माण के विरोध में शिवसेना के अगुवाई में अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी/शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के जिला सचिव बलबीर वर्मा के पुत्रों के नाम अंकित भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर पक्का निर्माण करने के विरोध में पीड़ित परिजनों ने आज गन्ना दफ्तर परिसर में शिवसेना के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर दिया है
इस संबंध में शिवसेना यूबीटी जिला सचिव बलबीर वर्मा ने बताया कि उनके पुत्रों पवन उर्फ आकाश,आदित्य उर्फ शिवा के नाम राम नगर तहसील अंतर्गत ग्राम रामपुर खरगी में गाटा संख्या 530//0.519 हेक्टेयर भूमि है उनकी व पुत्रों की गैरमौजूदगी में गांव के निवासी लालजी, भद्दू,तिलक पुत्रगण राम लाल ने कब्जा करके पक्का निर्माण कार्य करा रहे है पुलिस को सूचित करने तथा उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई विरोध करने पर विपक्षी गण मारपीट और गाली गलौज फसाद पर उतर आते है
इस मौके पर श्री वर्मा के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे शिवसेना यूबीटी के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी मनोज विद्रोही ने कहा कि बलबीर वर्मा के परिजनों को विपक्षी गण पूर्व से ही पीड़ित करते चले आ रहे हैं श्री वर्मा को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा प्रशासन प्रकरण को गंभीरता से विपक्षियों पर कार्यवाही करे
इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता कौशल शुक्ला,मीडिया प्रभारी एस एन मिश्र,व्यापार सेना जिला सचिव राहुल गुप्ता,अर्जुन वर्मा, पवन, आदित्य,रमेश,अशोक कुमार आदि ने उपस्थित होकर जोरदार नारेबाजी कीमामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!