जरुरतमंदो को भोजन वितरण का लिया संकल्प

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। आर0एस0एस प्रेरित भाजपा कार्यकर्ताओं नें सामुदायिक रसोई में दिन, रात्रि भोजन बनवा कर वितरण का क्रम जारी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रेरित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशान्त कुमार मिश्र के संयोजकत्व में लगातार 3 मई तक भोजन का वितरण करने के लिये संकल्प लिया है। इस सामुदायिक रसोई से फजुल्लागंज के अतिरिक्त कबीरपुर, बनवा, व मंझलेपुर ग्रामवासी भी लाभान्वित होगें। पूर्व प्रत्याशी सदर उमाशंकर वर्मा मुन्नू भैया  ने सामुदायिक रसोई पहुँच कर कार्यकताओं का उत्साहवर्धन किया और प्रशान्त मिश्र जी की विशेष प्रशंसा की और पात्र लोगों तक रसोई का लाभ पहुचे,इसके लिये विशेष निर्देश दिये। आज 230 पैकेट फजुल्लागंज, बनवा,मंझलेपुर,नागेश्वरनाथ सहित 50 पैकेट इसमें लगे सफाई कर्मचारियों में भी वितरण किया गया स इस अवसर पर  सुरेंद्र नाथ मिश्र, राजीव मिश्र,अर्चना मिश्र,सुनील मिश्र, वैभव पांडेय, पवनेंद्र प्रताप सिंह, शिखर शुक्ल, डॉ. राजेन्द्र वर्मा, परिणय श्रीवास्तव, विवेक त्रिवेदी, वकील, हसन भाई, दिनकर राय, शरद श्रीवास्तव, शिव कुमार, गुप्ता, सोनू रस्तोगी, विभव मिश्र, उत्कर्ष मिश्र, शिवम वर्मा, बृजेश वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, केवल बहादुर सिंह, लालाराम चैहान आदि मौजूद रहें और वितरण में सहयोग किया।

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

 

Don`t copy text!