देवा शरीफ बाराबंकी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लगातार सक्रिय समेकित बाल विकास परियोजना देवा के तत्वावधान में सीडीपीओ विमला शर्मा द्वारा जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव के सहयोग से विकासखंड देवा के ग्राम गोहना, जरुआ, कैमा, खनवाहा एवं रसूलपुर दरगाह आदि पोषाहार वितरण करवा कर ग्रामीणों का लॉक डाउन में उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने सभी से अपील की कि भारत सरकार द्वारा किए गए लॉक डाउन का शत प्रतिशत अनुपालन करने के क्रम में अपने अपने घरों में ही रहे तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।उल्लेखनीय है कि आंगनवाड़ी केंद्र गोहना पर कार्यकत्री सुनीता देवी जरुआ मिनी पर सुशीला देवी, खनवाहा पर साधना वर्मा , रसूलपुर दरगाह पर गोमती देवी एवं कैमा पर शमा नाज ने लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण किया। जिसमें मुख्य सेविका पुष्पा पांडे एवं समाजसेवी अनिल कुमार यादव का सहयोग विशेष रहा।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

