बाराबंकी। देश मे फैले कोरोना वायरस के कारण पूरे भारत मे लॉक डाउन को प्रभावी किया गया है। इसी क्रम में जनपद में भी इसका प्रभाव है। जिसके कारण गरीब और असहाय लोगो के सामने मदद करने में कई समाजसेवी आगे आये है। परन्तु युवा अधिवक्ता नितेश मिश्रा ने जो पहल प्रारम्भ की उसके सभी कायल हो गए। इसी के चलते आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने नितेश मिश्र को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। निरंतर समाज के प्रति ऐसे कार्य करते रहने के लिए प्रेरित भी किया। हालांकि राजीव गुप्ता बब्बी स्वयं एक समाजसेवी है और निरन्तर जन सेवा में लगे है। उसके बावजूद युवाओं की प्रतिभा को पहचानकर उनका सम्मान करना यह सिद्ध करता है कि ऐसे लोगो का सम्मान अवश्य करिये, जो निःस्वार्थ भाव से सेवा में लगे हो। बब्बी ने बताया कि नितेश मिश्रा सुबह से ही राशन वितरण, भोजन वितरण, और शाम को इफ्तारी के लिए प्रबंध करने से लेकर शाम से पुलिस जवानों से लेकर तहसील तक कार्यरत समस्त कर्मियों को चाय पहुचाते है। जनता कर्फ्यू के दिन से आज तक इनका यह सिलसिला लगातार चल रहा है। इसके अलावा फेसबुक पर लाइव आकर लोगो में जागरूकता लाने का भी कार्य निरंतर कर रहे है। जिस कारण ये सम्मान के हकदार है।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
Related Posts

